हर पुरुष को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए ये चीजें

Ayurveda
पुरुषों और महिलाओं की शारीरिक, मानसिक जरूरतें और समस्याएं दोनों अलग होती हैं। दोनों को अलग-अलग तरह की डाइट की जरूरत होती है।

पुरुषों और महिलाओं के शरीर में सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि पुरुषों का मसल्स मास महिलाओं से ज्यादा होता है। इसलिए प्रोटीन से भरपूर healthy-diet-for-men पुरुषों के लिए बहुत जरूरी है।

 

 स्वस्थ और मजबूत रहने के लिए पुरुषों को अपनी डाइट में कुछ चीजें जरुर शामिल करनी चाहिए।
  आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें…

बादाम 
 प्रोटीन से भरपूर बादाम पुरुषों के लिए सबसे बढ़िया स्नैक्स है। यह पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, मैंगनीज और जिंक ऐसे तत्व हैं जो तुरंत एनर्जी देते हैं। पुरुषों को प्रतिदिन 5-6 बादाम खाने चाहिए। काजू काजू विटामिन मिनरल्स से भरपूर होता है।

काजू 
में एमिनो एसिड आर्जिनिन पाया जाता है जो पुरुषों में नाइट्रिक ऑक्साइड के लेवल को बढ़ाता है जो शक्ति के लिए बहुत फायदेमंद होता है। काजू खाने से मसल्स भी मजबूत होते हैं।

संतरा 
विटामिन बी-9 की उच्च मात्रा होने की वजह से संतरे का जूस शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी स्पर्म की क्वालिटी और गतिशीलता को बेहतर बनाते हैं और इससे आपकी फर्टिलिटी बढ़ती है।

 सोयाबीन 
 सोयाबीन में प्रोटीन और आइसोफ्लेवोंस पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से रोकते हैं। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करते हैं। ये डायबिटीज के खतरे को कम करता है। प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

 तरबूज 
 तरबूज में पोटैशियम खूब होता है जिससे आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। लाइकोपीन के मामले में भी तरबूज का कोई जोड़ नहीं है। लाइकोपीन से कैंसर का खतरा कम होता है।

 टमाटर
 पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर टमाटर आपके हार्ट को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन पुरुषों के स्‍पर्म काउंट को 70 फीसदी तक बढ़ाता है। ये पुरुषों में प्रॉस्टेट कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

 शकरकंद 
 विटामिन ए से भरपूर स्वीट पोटैटो से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। पोटेशियम से भरपूर शकरकंद हाई ब्लडप्रेशर और हार्ट की समस्याओं से भी बचाता है।

पत्तागोभी 
 विटामिन K से भरपूर और कोलेस्ट्रॉल फ्री पत्तागोभी को अपने डिनर की सलाद में शामिल करना ना भूलें। पत्तागोभी में सल्फोरेपेन नामक रसायन होता है जो बॉडी को कैंसर से बचाता है।

सूरजमुखी के बीज
 सूरजमुखी के बीज शरीर को विटामिन ई उपलब्ध कराते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है। सूरजमुखी के बीज में ज्यादा मात्रा में फाइटोस्टोरोलस होता है जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है।

चना 
 फाइबर से भरपूर चना पुरुषों में स्वस्थ पाचन के लिए जरूरी है। यह विटामिन बी6 का भी अच्छा स्रोत है। रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में दूर होती है। भुने हुए चने खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

 कीवी
 विटामिन सी से भरपूर कीवी तनाव को दूर करता है और ब्लड फ्लो को ठीक रखता है। कीवी बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट हैं और फाइबर का अच्छा स्रोत है। ये पाचनक्रिया को भी सही रखता है।

 ब्रोकली 
 विटामिन सी से भरपूर ब्रोकली इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। ब्रोकली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी भी होता है और पुरुषों में विटामिन सी से स्पर्म क्वालिटी अच्छी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला
Ayurveda

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला: रिसर्च में दावा- वैक्सीन की सिर्फ एक डोज से बीमारी खत्म होगी; जानें कैसे करती है काम

कैंसर के बाद अब वैज्ञानिकों ने HIV/AIDS जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज ढूंढ लिया है। इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स एक ऐसी

Consuming 2 spoons of ghee on an empty stomach everyday will bring terrible changes in the body
Ayurveda

रोज़ खाली पेट 2 चम्मच घी खाने से शरीर में होंगे भयंकर बदलाव

सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 1 चम्मच देसी घी से आपके शरीर को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे, शरीर रहेगा चुस्त-दुरुस्तहेल्दी रहने के लिए