सीमेन ऐलर्जी या वीर्य एलर्जी एक खतरनाक समस्या है जानें इसके कारण और इलाज

Ayurveda
ऐलर्जी सिर्फ खाने-पीने की चीजों से ही नहीं हो रही। वीर्य से ऐलर्जी यानी हाइपरसेंसिटिविटी टु सीमेन एक दुर्लभ लेकिन वास्तविक समस्या है। सेक्सोलॉजिस्ट प्रकाश कोठारी कहते हैं कि कुछ साल पहले इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च से उन्हें ऐसी ही एक केस रेफर किया गया था। इस महिला को सेक्स के बाद स्किन इंफेक्शन की समस्या हो रही थी। दुनिया में पाए गए वीर्य से ऐलर्जी के 120 मामलों में से तीन भारत से हैं। 

अकसर महिलाओं को सेक्स के बाद एलर्जी, खुजली, जलन, एक्जिमा या पेशाब करते समय दर्द जैसी परेशानी झेलनी पड़ती है।
ज्यादातर लोग इसके लिए सेक्स करने के ढंग को दोष देते हैं और समस्या को अनदेखा कर देते हैं।
लेकिन अब एक नई रिसर्च में सामने आया है कि ये परेशानियां पुरूष के सीमन (वीर्य) से भी हो सकती हैं।

वीर्य एलर्जी एक दुर्लभ यौन संचारित रोग है जो कि महिलाओं के प्रजनन तंत्र को प्रभावित करता है। हालांकि ये एलर्जी बहुत ही कम महिलाओं को प्रभावित करती हैं। यह एलर्जी केवल तब हो सकती जब शुक्राणु आपके शरीर के साथ सीधे संपर्क में आते हैं। अगर आपका साथी कंडोम का इस्तेमाल कर रहा है तो आप इस रोग से बचाव कर सकती हैं।  आइए जानते हैं इस बीमारी के कारण, लक्षण और उपचार क्या है।

स्पर्म एलर्जी के कारण: ह्नयूमन सेमीनल प्लाजमा हाइपरसेंसिटिव या शुक्राणु एलर्जी आमतौर पर तब होती है जब आपका शरीर आपके साथी के वीर्य में मौजूद कुछ प्रोटीन या रसायनों की एलर्जी प्रतिक्रिया के संपर्क में आता है। वीर्य में एलर्जी ग्लाइकोप्रोटीन के कारण होती है जो प्रोस्टेट ग्लैंड से निकलता है।

स्पर्म एलर्जी के लक्षण: स्पर्म एलर्जी के लक्षण शरीर के माध्यम से फैल सकते हैं। संभोग के बाद जब आपका शरीर शुक्राणु के संपर्क में आता है तो उसेक लगभग 10 से 20 मिनट के बाद इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। शुक्राणु एलर्जी के संकेत प्रजनन अंगो तक ही सीमित नहीं होते हैं। ये शरीर के अन्य किसी भी अंग में हो सकते है। स्पर्म एलर्जी के लक्षणों में निम्न शामिल हैं।

  1.     जननांग में खुजली
  2.     छोटे दाने निकलना
  3.     जलन
  4.     छाती में घुटन
  5.     बेहोशी
  6.     घरघराहट
  7.     सूजन
  8.     सांस लेते वक्त परेशानी
  9.     पेशाब करते वक्त दर्द
  10.     एग्ज़िमा

स्पर्म एलर्जी के बुरे प्रभाव: शारीरिक असुविधा के अलावा, स्पर्म एलर्जी पति और पत्नी के रिश्ते को भी प्रभावित करती है। इस रोग के कारण महिलाएं को आमतौर पर फिजियोलॉजिकल समस्या होने लगती है जिससे रिश्ते में इंटिमेसी कम हो जाती है। इंटिमेसी में कमी होने के कारण रिश्ते और विवाहित जीवन पर बुरा असर होता है। इस रोग के दौरान आप और आपके साथी को एक दूसरे से बात करनी चाहिए और ऐसे मतभेदों को स्पष्ट रुप से सुलझाने के लिए विशेषज्ञ या मनोवैज्ञानिक से संपर्क करें।

इस दौरान पता चला कि सेक्स के बाद होने वाली एलर्जी के लिए शुक्राणु जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि वीर्य का द्रव ही एलर्जी का मुख्य कारण है।

प्रमुख शोधकर्ता डॉ. माइकल कैरोल ने बताया कि अकसर महिलाएं सेक्स के बाद होने वाली एलर्जी के बचने के पार्टनर बदलकर सेक्स करती हैं, लेकिन रिसर्च में यह बात सामने आई कि एलर्जी का कारण वीर्य है, शुक्राणु नहीं।

उन्होंने बताया, ‘हालांकि कंडोम के प्रयोग से इस प्रकार की एलर्जी से बचा जा सकता है, लेकिन शादीशुदा कपल्स के लिए यह विकल्प पूरी तरह कारगर नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला
Ayurveda

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला: रिसर्च में दावा- वैक्सीन की सिर्फ एक डोज से बीमारी खत्म होगी; जानें कैसे करती है काम

कैंसर के बाद अब वैज्ञानिकों ने HIV/AIDS जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज ढूंढ लिया है। इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स एक ऐसी

Consuming 2 spoons of ghee on an empty stomach everyday will bring terrible changes in the body
Ayurveda

रोज़ खाली पेट 2 चम्मच घी खाने से शरीर में होंगे भयंकर बदलाव

सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 1 चम्मच देसी घी से आपके शरीर को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे, शरीर रहेगा चुस्त-दुरुस्तहेल्दी रहने के लिए