Numbing & Tingling | हाथ पैरों के सुन्न होने का घरेलू उपचार | Loss of Sensations

Ayurveda
Numbing & Tingling | हाथ पैरों के सुन्न होने का घरेलू उपचार

हाथ-पैरों में सुन्नपन, कूल्हों में भारीपन हो और थकान लगे तो इन आसान घरेलू उपचार से आसानी से लाभ पा सकते हैं । लंबे समय से हाथ की उंगलियों और कलाई में झनझनाहट हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें।  

 हाथ-पैर सुन्न होते हैं, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

  1. गर्म पानी से सिंकाई अगर आपके हाथ और पैर सो गए हों, तो ऐसे में आप गर्म पानी से सिंकाई करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इससे हमारी नसों को काफी आराम मिलता है।
  2.  मसाज अगर आपके हाथ पैर सुन हो जाएं तो ऐसे में आप मसाज करके इस समस्या से निपट सकती हैं। यह हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। आप चाहें तो नारियल, जैतून या सरसों के तेल से अपने शरीर के सुन्न हिस्से को मसाज करके ठीक कर सकती हैं। 
  3. 1 चम्मच दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे खाने से शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से होगा। इससे अंग सुन्न होने की समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।
  4.  1 चम्मच सोंठ और 5 लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को लेप की तरह सुन्न अंगों पर लगाएं।
  5. पीपल की तीन-चार कोपलों को सरसों के तेल में मिलाकर पकाएं। इस तेल को छानकर सुन्न अंग पर लगाएं। लाभ होगा।
  6. 50 ग्राम नारियल के तेल में 2 ग्राम जायफल का चूर्ण मिलाएं। इसे सुन्न अंग पर लगाएं। लाभ प्राप्त होगा।
  7. कब्ज दूर करने के लिए इन होम रेमेडीज को जरूर आजमाकर देखें
  8. 1 चम्मच सरसों के तेल में कुछ बूंद तुलसी का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सुन्न पड़े अंग की मालिश करें। राहत मिलेगी।
  9. सुन्न पड़े अंग पर गुनगुने देशी घी से मालिश करने से सुन्नपन धीरे-धीरे चला जाएगा।

अपनी डाइट पर दें ध्यान

यदि आपके शरीर का कोई भी अंग बार- बार सुन्न पड़ता है, तो हो सकता है आप प्रॉपर तरीके से अपनी डाइट में विभिन्न विटामिंस और मैग्नीशयम को शामिल ना कर रहे हों। ऐसे में किसी डाइटिशियन से सलाह लेकर इन दोनों आवश्यक तत्वों को अपने खान-पान में शामिल करना शुरू कर दें।
व्यायाम करें

अक्सर इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो प्रतिदिन एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से होगा। इसके अलावा सप्ताह में 5 दिन के लिए 30 मिनट एरोबिक्स भी करें। इससे आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला
Ayurveda

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला: रिसर्च में दावा- वैक्सीन की सिर्फ एक डोज से बीमारी खत्म होगी; जानें कैसे करती है काम

कैंसर के बाद अब वैज्ञानिकों ने HIV/AIDS जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज ढूंढ लिया है। इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स एक ऐसी

Consuming 2 spoons of ghee on an empty stomach everyday will bring terrible changes in the body
Ayurveda

रोज़ खाली पेट 2 चम्मच घी खाने से शरीर में होंगे भयंकर बदलाव

सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 1 चम्मच देसी घी से आपके शरीर को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे, शरीर रहेगा चुस्त-दुरुस्तहेल्दी रहने के लिए