Sinus Infection Treatment in Hindi | साइनस के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज

Ayurveda
 हमारे नाक का ज़्यादातर हिस्सा मांस का ही बना होता है।नाक के मांस की मांसपेशियाँ थोड़ी सख्त होती हैं ताकि नाक को एक निश्चित आकार दिया जा सके। आमतौर पर तो नाक बंद रहने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हमेशा एक या दोनों तरफ की नाक बंद रहने की वजह नाक के अंदर पोलिप्स का बनना भी हो सकता हैं। नेजल पोलिप नाक और साइनस की श्लेष्मा फूलकर रसौली की तरह बन जाती है जिसमें द्रव्य बढ़ने पर यह फूलने लगती है।

इस वीडियो में जानेगे नाक की हड्डी या मांस बढ़ना (साइनस) का लक्षण घरेलू उपचार
अधिक जानकारी के लिए

साइनस के घरेलू इलाज

  1. साइसन का उपचार विभिन्न प्राकृतिक तेलों से किया जा सकता है। इसमें लैवेंडर, पुदीना, नींबू, पाइन व लौंग आदि शामिल हैं। ये तेल काफी लाभदायक होते हैं, जिनसे छाती, नाक व सिर की मालिश करने से आराम मिलता है। नियमित रूप से इन तेलों का इस्तेमाल आपको काफी लाभ पहुंचाएगा।
  2. सेब का सिरका भी लाभदायक साइनस की दवा है। सेब के सिरके में वो औषधीय गुण होते हैं, जो आपको साइनस की समस्या से निजात दिला सकते हैं। सेब का सिरका एक सटीक घरेलू उपचार है। सेब का सिरका बनाना बेहद आसान है और इसे आप अपने घर में ही बना सकते हैं।
  3. साइनस की समस्या से निजात पाने के लिए लेमन बाम भी एक गुणकारी नुस्खा है। यह पुदिने के परिवार का ही एक बारहमासी पौधा है, जिसका वैज्ञानिक नाम मेलिसा ओफ्फिसिनालिस है। इसका इस्तेमाल बुखार, जुकाम या फ्लू के उपचार के लिए किया जाता है। चूंकि, साइनस की समस्या भी जुकाम और नाक संबंधी लक्षणों के साथ पैदा होती है, इसलिए इसके निवारण के लिए आप लेमन बाम प्रयोग में ला सकते हैं।
  4. साइनस में होने वाली तकलीफ को गर्म चाय के माध्यम से भी बहुत हद तक दूर किया जा सकता है। साइनस के लक्षण और इसकी शुरुआत जुकाम, नाक बंद व नाक में दर्द के साथ होती है। अक्सर कहा भी जाता है कि गर्म चाय ठंड को दूर भगाती है। अदरक, तुलसी या फिर लौंग का इस्तेमाल करके चाय पीने से आपके शरीर में गर्माहट आएगी, जिससे आप ठंड में जुकाम या अन्य संक्रमणों से बचे रहेंगे। हर्बल-टी का इस्तेमाल आप साइनस की दवा के रूप में कर सकते हैं
  5. साइनस संक्रमण से निजात पाने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो साइनस संक्रमण के इलाज के लिए उपयोगी माने गए हैं। साइनस का इलाज करने की यह एक असरदार दवा है।
  6. घर में रखी चुनिंदा कुछ प्राकृतिक चीजों से आप साइनस की समस्या से निजात पा सकते हैं, जिसमें शहद काफी गुणकारी माना गया है। अगर आपके खाने-पानी की चीजों में शहद किसी प्रकार शामिल है, तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होगा।
  7. टमाटर काफी गुणकारी होता है, जो नाक की सूजन को कम करने के साथ-साथ संक्रमण से भी बचाव करता है। यह क्वेरसेटिन का प्रमुख स्रोत होता है, जो प्राकृतिक एंटीहिस्टामाइन होता है। इसकी मदद से किसी भी तरह की सूजन को कम किया जा सकता है। इसलिए, अपने भोजन में टमाटर के सूप को जरूर स्थान दें
  8. लहसुन का इस प्रकार नियमित सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। लहसुन काफी गर्म होता है, और यह आपको अंदरूनी रूप से गर्म रहने में मदद करेगा । लहसुन में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, इसलिए यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में काफी कारगर है
  9. भाप बंद नाक खोलकर सिर का भारीपन और दर्द कम करने का कारगर उपाय है। हालांकि साइनस संक्रमण के लिए यह विधि कितनी कारगर है, इस पर सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन साइनस के दौरान होनी वाली तकलीफों को भाप के द्वारा कम किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला
Ayurveda

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला: रिसर्च में दावा- वैक्सीन की सिर्फ एक डोज से बीमारी खत्म होगी; जानें कैसे करती है काम

कैंसर के बाद अब वैज्ञानिकों ने HIV/AIDS जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज ढूंढ लिया है। इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स एक ऐसी

Consuming 2 spoons of ghee on an empty stomach everyday will bring terrible changes in the body
Ayurveda

रोज़ खाली पेट 2 चम्मच घी खाने से शरीर में होंगे भयंकर बदलाव

सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 1 चम्मच देसी घी से आपके शरीर को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे, शरीर रहेगा चुस्त-दुरुस्तहेल्दी रहने के लिए