Health Benefits of Drinking Water in Copper Vessel / तांबे के बर्तन मं पानी पीने के फायदे
तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य और शरीर के लिए कई प्रकार से उपयोगी माना गया है लेकिन बहुत कम लोग इसके उपयोग की सही विधि जानते हैं।
गलत विधि से प्रयोग होने के कारण शरीर को या तो इसका लाभ मिल नहीं पाता या मिलता भी है तो संपूर्ण लाभ नहीं मिल पाता। सही और गलत विधियों की चर्चा हम आखिर में करेंगे, पहले इसके गुणों की बात करते हैं।
आइए जानते हैं तांबे के बर्तन मं पानी पीने के फायदे-
1- तांबे में बैक्टीरिया समाप्त करने की क्षमता होती है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
2- तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से थॉयरायड ग्रंथि की कार्यप्रणाली नियंत्रित रहती है। आज के समय में जबकि थॉयरायड की अनियमितता से ज्यादातर लोग परेशान हैं, तांबे के बर्तन में पानी पीना बचाव का एक बेहतर विकल्प है।
3- अगर आपको जोड़ों के दर्द और सूजन की तकलीफ है तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे गठिया की समस्या में भी आराम मिलता है।
4- अगर आप नियमित रूप से तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीते हैं तो इससे त्वचा पर चमक आती है। यह पानी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करता है।
5- पाचन क्रिया बेहतर बनाने के लिए भी तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने की सलाह दी जाती है। अगर आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या है तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से यह दूर हो जाएगी।