जल्दी प्रेग्नेंट होने के उपाय | How to get Pregnant fast
गर्भधारण की कोशिशें कर रही है और फिर भी गर्भधारण नहीं हो रहा तो कुछ आदतों में बदलाव करके या कुछ तरीकों के जरिए गर्भधारण किया जा सकता है।
आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिनको अपनाकर जल्दी प्रेग्नेंट हुआ जा सकता है।
Best Time to Have Sex to Conceive:
शादी के बाद मां बनने का सपना हर महिला का होता है। कई बार देखा जाता है कि शादी होने के कई सालों बाद भी उनका सपना साकार नहीं हो पाता। इसके पीछे कई तरह के कारण होते हैं पर अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो गर्भधारण करने की संभावना कई गुना तक बढ़ सकती है।
आइए आपको बताते हैं कुछ तरीके जिनको आजमाकर आप जल्दी गर्भधारण कर सकती हैं : पीरियड्स के तत्काल बाद महिलाओं में पीरियड्स तकरीबन 6 से 7 दिनों तक रहता है। छठें दिन रक्तस्त्राव बंद हो जाता है, इसके अगले दिन संभोग करने से गर्भ ठहरने की संभावना ज्यादा रहती है।
यह मौका अगले 11 दिनों तक मिलता है। यह वह समय है जब अंडोत्सर्ग की प्रक्रिया शुरू होती है। पीरियड्स के छठें दिन से शुक्राणु फैलोपियन ट्यूब में गर्भाधान के लिए इंतजार करते हैं।
अण्डोत्सर्ग के दिन, जो की पीरियड शुरू होने के 12 से 14 दिन पहले है, और पीरियड के 5 दिन बाद का समय जो होता है उस दौरान महिला की प्रजनन क्षमता बहुत अधिक होती है।