शरीर पर खिंचाव के निशान Stretch Marks और दाग धब्बे को जल्दी दूर करने के असरदार उपाय

Ayurveda
स्ट्रेच मार्क्स या स्ट्राई (striae) तब बनते हैं जब आपकी स्किन को अपनी प्राकृतिक वृद्धि दर की सीमा से अचानक अधिक खिंचने या स्ट्रेच होने की ज़रूरत होने लगती है। उस स्थान पर आपकी स्किन की मिडिल लेयर टूट जाती है जिससे स्किन की नीचे वाली लेयर दिखाई देने लगती है।

क्या आप किसी महिला को साड़ी पहने या फिर शॉर्ट टॉप पहने देखकर मुंह सिकोड लेती हैं, क्योंकि उसकी कमर और पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हैं…

 

या फिर आप गर्भवति हैं और स्ट्रेच मार्क्स के बारे में सोच-सोच कर परेशान होती रहती हैं, तो अब परेशानी को कहें बाय-बाय और अपनाइए कुछ कारगर उपाय…

जब भी कभी कोई मोटा होता है, तो शरीर में अचानक आए बदलाव और त्वचा में आए खिंचाव के कारण त्वचा पर कई निशान उभर आते हैं, जिन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है.

अकसर स्ट्रेच मार्क्स का मतलब प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के पेट व जांघों पर हो जाने वाले निशानों को ही माना जाता है, लेकिन वह हर निशान जो मोटापे के कारण त्वचा में आए खिंचाव और कसाव के कारण उत्पन्न होता है, स्ट्रेच मार्क कहलाता है. स्ट्रेच मार्क किसी को भी हो सकते हैं इनके लिए किसी प्रकार की आयु  सीमा नहीं होती होती.

सामान्यत: स्ट्रेच मार्क बगल, पेट, स्तन, जांघों, हिप्‍स और नितंबों पर होते हैं, क्योंकि मोटापा होने पर शरीर के इसी भाग पर सबसे ज्यादा चर्बी या कहें कि वसा बढ़ने से त्वचा में खिचाव उत्पन्न होता है. इन स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए कई तरह के उपचार मौजूद हैं जैसे कि सर्जरी आदि लेकिन सबसे बेहतर है इनके होने से पहले ही सावधानी बरती जाए.

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा
1. अंडा
स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहें को अच्छी तरह साफ करके वहां एग व्हाइट लगा उसे सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ करके जैतून के तेल से मालिश करें। 2 हफ्ते तक ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।
2. आलू का रस
आलू को ब्लैंड करके उसका जूस निकाल कर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहें पर लगाएं। इसके अलावा आप आलू की मोटी स्लाइस को स्ट्रेच मार्क्स पर रब भी कर सकते है। 3 हफ्ते इसे लगाने से निशान दूर हो जाएंगे।
3. एलोवेरा
एलोवेरा जेल को 15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहें पर लगाकर ठंडे पानी से साफ करें। इस नेचुरल तरीके से आपको स्ट्रेच मार्क्स से कुछ हफ्तों में ही छुटकारा मिल जाएगा।
4. मसाज करना
जैतून, अरंडी, बादाम, नारियल, एवोकाडो और वीट जर्म आयल से 10 मिनट मसाज करने से भी स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाते है। इसके अलावा आप कोकोआ मक्खन और शिया मक्खन से भी मसाज कर सकती है।
5. धीरे-धीरे वजन कम करना
तेजी से वजन कम करने के कारण भी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते है। इसलिए तेजी की बजाए धीरे-धीरे वजन कम करें। इसके अलावा वजन कम करते समय जंक फूड और शुगर से दूर रहें।
6. बॉडी हाइड्रेट करना
मोटापा कम करते समय शरीर को हाइड्रेट से स्ट्रेच मार्क्स नहीं पड़ते। इसके लिए वजन कम करते समय दिन में 3-4 लीटर पानी, हर्बल चाय, फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला
Ayurveda

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला: रिसर्च में दावा- वैक्सीन की सिर्फ एक डोज से बीमारी खत्म होगी; जानें कैसे करती है काम

कैंसर के बाद अब वैज्ञानिकों ने HIV/AIDS जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज ढूंढ लिया है। इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स एक ऐसी

Consuming 2 spoons of ghee on an empty stomach everyday will bring terrible changes in the body
Ayurveda

रोज़ खाली पेट 2 चम्मच घी खाने से शरीर में होंगे भयंकर बदलाव

सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 1 चम्मच देसी घी से आपके शरीर को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे, शरीर रहेगा चुस्त-दुरुस्तहेल्दी रहने के लिए