पेट साफ कर कब्ज को हमेशा के लिए ठीक करेंगे ये नुस्खे

Ayurveda
पेट में शुष्क मल का जमा होना ही कब्ज है। यदि कब्ज का शीघ्र ही उपचार नहीं किया जाये तो शरीर में अनेक विकार उत्पन्न हो जाते हैं। कब्जियत का मतलब ही प्रतिदिन पेट साफ न होने से है। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में दो बार यानी सुबह और शाम को तो मल त्याग के लिये जाना ही चाहिये। दो बार नहीं तो कम से कम एक बार तो जाना आवश्यक है।

अगर आप भी है इस परेशानी से परेशान आइए जानते हैं आसान घरेलू टिप्स जो पेट साफ कर कब्ज को हमेशा के लिए ठीक करेंगे।

कब्ज होने की वजह

  1. वक्त-बेवक्त भोजन करने की आदत, 
  2. तले हुए मैदे के व्यंजन, तेज मिर्च-मसालेदार चटपटे भोजन करना
  3. लगातार पेनकिलर्स या नॉरकोटिस या दर्द निवारक दवाएं खाना
  4. कई बार हॉरमोंस की गडबडी, थाइरॉयड या शुगर की बीमारी होना
  5. पहले का भोजन हजम हुए बिना फिर से भोजन खाना 
  6. पानी कम पीना तथा खाने को ठीक से चबा-चबा कर ना खाना
  7. मानसिक तनाव, चिंता, क्रोध या शोक की अवस्था में भोजन करना,
  8. भोजन में रेशेदार आहार की कमी होना
  9. ज्यादा चाय, कॉफी, तंबाकू, सिगरेट शराब आदि का सेवन करना 
  10. व्यायाम बिल्कुल न करना आराम पसंद लाइफ स्टाइल रखना 
  11. खाना खाने के तुरंत बाद में फ्रिज का ठंडा पानी पीना 
  12. रात में देर से खाना, खाना खाते ही बिस्तर पकड़ना

 कॉन्स्टिपेशन के लक्षण और इलाज के आसान नुस्खे :

  1. मल का हार्ड और सुखा होना
  2. हफ्ते में 3 बार से कम मल त्याग करना
  3. मल त्याग करते समय दर्द होता है
  4. मल त्याग में बहुत ज़ोर लगाने की जरूरत पड़ना
  5. मल त्याग के बाद भी ऐसा लगना की अभी कुछ बाकी है
  6. पेट में मरोड़ उठना
  7. पेट में दर्द रहना
  8. सरदर्द रहना
  9. पेट में गैस रहना
  10. बदहजमी
  11. पाइल्स की समस्या होना जो की मल त्याग के समय ज्यादा ज़ोर लगाने से अक्सर हो जाती है
  12. जी मिचलाना और भूख कम लगना
  13. पैरों में दर्द रहना
  14. उल्टी जैसा होना
  15. चक्कर आना
  16. मूँह से बदबू आने लगना
  17. कमर दर्द होना
  18. बहुत कमजोरी का अहसास होना
  19. पेट में भारीपन लगना
  20. ब्लड प्रेशर का बढ़ना
  21. त्वचा पर फोड़े फुंसी होना
  22. एसिडिटी होना
  23. मूँह में छाले होना
  24. डिप्रेशन रहना

कब्ज से छुटकारा पाने के नुस्खे:

1. खूब पिएं पानी
कम पानी पीने से कब्ज़ की समस्या हो सकती है। इस समस्या में मल आंतों में सूख जाता है, और मल त्याग करने के लिए ज़ोर लगाना पड़ता है। कब्ज़ के रोगियों को चाहिए कि वो अधिक से अधिक पानी पिएं। 4 लीटर पानी एक दिन में पीने की आदत डालें। खाना खाते समय पानी न पिएं और इसकी बजाय आप खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पी सकते हैं।
2. पपीता अमरूद खाएं
कॉन्स्टिपेशन की शिक़ायत हो तो आपको पपीते और अमरुद का सेवन ज़रूर करना चाहिए । दोनों के गुण हमारे पेट को लाभ पहुंचाते हैं।
3. तांबा
तांबे की बर्तन में पानी भरकर उसमें 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण डालकर रातभर रखें। सुबह बिना कुछ खाए पिए इस पानी को छानकर पीना चाहिए। इस प्रयोग को नियमित करने से पुरानी से पुरानी कब्ज में राहत मिलती है।
4. बादाम
बादाम का तेल भी कब्ज़ की समस्या में लाभ पहुंचाता है। इससे आंतों की कार्य क्षमता बढ़ती है। रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में 1 चम्मच बादाम का तेल डालकर पीना चाहिए। 15 दिन लगातार इस उपाय को करने से पुरानी कब्ज़ भी ठीक हो जाती है।
5. नींबू पानी
एक कप हल्के गरम पानी में 1 नींबू निचोड़कर पीने से आंतों में जमा हुआ मल बाहर निकालने में मदद करता है।
6. गरम दूध
रात को गरम दूध पीकर सोना चाहिए। अगर मल आंतों में चिपक गया है तो दूध में अरंडी का तेल मिलाकर पिएं।
7. रेशेदार आहार
रेशेदार भोजन करना चाहिए। हरे पत्तेदार सब्ज़ियों, फलों और सलाद में फाइबर अधिक होता है। कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए पालक का जूस भी लाभदायक है।
8. मुनक्का
बीज निकले हुए 12 मुन्नके दूध में उबालकर खाएं और दूध पी जाएं। सुबह होने तक आपकी कब्ज़ खुल जाएगी।
9. ऑरेंज
8-10 दिन तक सुबह ख़ाली पेट संतरे का जूस पीने से पुरानी कॉन्स्टिपेशन  ख़त्म हो जाएगी। लेकिन हां संतरे के जूस में कुछ भी न मिलाएं।
10. ईसबगोल की भूसी
10 ग्राम ईसबगोल की भूसी 125 ग्राम दही में घोलकर सुबह शाम में खाने से कब्ज़ ख़त्म हो जाता है।
11. व्यायाम
पेट से संबंधित नियमित व्यायाम करें इससे आपके कब्ज की समस्या के साथ ही पेट और शरीर की अन्य समस्याओं में भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला
Ayurveda

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला: रिसर्च में दावा- वैक्सीन की सिर्फ एक डोज से बीमारी खत्म होगी; जानें कैसे करती है काम

कैंसर के बाद अब वैज्ञानिकों ने HIV/AIDS जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज ढूंढ लिया है। इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स एक ऐसी

Consuming 2 spoons of ghee on an empty stomach everyday will bring terrible changes in the body
Ayurveda

रोज़ खाली पेट 2 चम्मच घी खाने से शरीर में होंगे भयंकर बदलाव

सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 1 चम्मच देसी घी से आपके शरीर को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे, शरीर रहेगा चुस्त-दुरुस्तहेल्दी रहने के लिए