कच्चा अंडा ज्यादा फायदेमंद है या पका हुआ? जानिए सच | Raw egg vs Boiled Egg

Ayurveda
संडे हो या मंडे…रोज खाओ अंडे…। प्रोटीन और एमीनो ऐसिड से भरपूर अंडा वैसे तो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है लेकिन अंडे को खाने का फायदा आपके शरीर को कितना मिलेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे खाते हैं।

 1 अंडों को कच्चा खाने से हमेशा बचना चाहिए। इसका प्रमुख कारण है कच्चे अंडों में मौजूद बैक्टीरिया। ये बैक्टीरिया आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अंडों को पकाकर खाना ज्यादा बेहतर है।

2 कच्चे अंडे की तुलना में पकाया गया अंडा पाचन के लिए ज्यादा बेहतर होता है। कच्चे अंडे का पाचन आसानी से नहीं हो पाता।

3 अगर आप कच्चा अंडा खा रहे हैं तो यह पकाकर खाए गए अंडे की तुलना में आपको कम फायदा देता है। कच्चे अंडे में मौजूद कुल प्रोटीन का सिर्फ 51% आप अवशोषित करते हैं जबकि पकाकर खाने पर आपके शरीर को 91% तक प्रोटीन मिलता है।

4 कच्चे अंडे में बायोटिन नामक खास पोषक तत्व भी नहीं पाया जाता, जिसे बी-7 या विटामिन एच भी कहते हैं। यह मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है।

5 कई बार कच्चा अंडा खाने से उल्टी, जी मचलान, शरीर में दाने होना, सूजन आदि की समस्याएं होती है। जबकि पका हुआ अंडा खाने से आप इन सब से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला
Ayurveda

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला: रिसर्च में दावा- वैक्सीन की सिर्फ एक डोज से बीमारी खत्म होगी; जानें कैसे करती है काम

कैंसर के बाद अब वैज्ञानिकों ने HIV/AIDS जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज ढूंढ लिया है। इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स एक ऐसी

Consuming 2 spoons of ghee on an empty stomach everyday will bring terrible changes in the body
Ayurveda

रोज़ खाली पेट 2 चम्मच घी खाने से शरीर में होंगे भयंकर बदलाव

सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 1 चम्मच देसी घी से आपके शरीर को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे, शरीर रहेगा चुस्त-दुरुस्तहेल्दी रहने के लिए