hot water drinking health benefits | गर्म पानी के क्या फायदे हैं

Ayurveda
अगर आप भी हर सुबह की शुरुआत गरम पानी से करते हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि 6 महीने में ही आपका शरीर निरोगी काया की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। आयुर्वेद में पानी पीने के तरीके स्पष्ट बताए गए हैं। लेकिन अब तक बहुत ही कम लोग जानते हैं कि हर रोज चार गिलास गरम पानी पीने से आप स्वस्थ जीवन जीते हैं। बस आपको डॉ.शाक्य के बताए अनुसार ये टिप्स फॉलो करने होंगे।
गर्म पानी के क्या फायदे हैं, हम आपको बताते हैं।

स्किन ग्लो करेगी : किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी।

भूख बढ़ाए :
जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, उन्हें एक ग्लास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे भूख बढ़ जाती है।

मुंहासे : मुंहासों की समस्या लड़कियों में ही नहीं आजकल लड़कों में भी देखी जा सकती है। इससे बचने के लिए खाली पेट सुबह गर्म पानी पिएं। इससे पिंपल्स से भी छुटकारा मिल जाएगा।

खून की गति को बढ़ाना : खून की गति यानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में गर्म पानी बेहद फायदेमंद होता है। ब्लड सर्कुलेशन के ठीक रहने से इंसान हर तरह की बीमारियों से बचा रहता है। इसलिए आप गर्म पानी पिएं। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

 

झुर्रियां कम करता है : उल्टा-सीधा खाना खाने से शरीर के अंदर विषैले पदार्थ जम जाते हैं, जो शरीर को अंदर से कमजोर कर देते हैं। इंसान जल्दी बूढ़ा लगने लगता है। इस समस्या को रोकने के लिए सुबह गर्म पानी पिएं। यह आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करता है, साथ ही पेट भी साफ रखता है।

वजन कम करता है : अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें। ये आपको बिना व्यायाम के भी फिट रखेगा। बस रोज सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पिएं। गर्म पानी शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटा देता है और आपका शरीर स्लिम होने लगता है।

पीरियड्स में आराम : पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अक्सर पेट दर्द की समस्या होती है। क्योंकि इस दौरान पैन मसल्स में खिंचाव होता है जो पेट दर्द का कारण बनता है। ऐसे में 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से दर्द से राहत मिलती है।

नाक और गले की समस्या में आराम : अगर नाक और गले में दिक्कत हो तो सांस लेने व कुछ खाने में बड़ी परेशानी होती है। खराश और खांसी भी बड़ी समस्या होती है। इन सभी रोगों से बचने और आराम पाने के लिए गर्म पानी से गरारा करें और गर्म पानी पिएं।

पेट साफ रखे : गर्म पानी का एक फायदा यह भी है कि यह पेट को साफ रखता है, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। इससे पेट ठीक रहता है और कब्ज और पेट दर्द में आराम मिलता है।

बुखार होने पर अगर प्यास लगे तो ठंडा पानी न पिएं, इसकी जगह गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। – ज्यादातर बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं। ऐसे में गर्म पानी को ठंडा करके पीने से पेट की कोई बीमारी नहीं होती है। – गर्म पानी कफ और सर्दी की परेशानी को दूर करता है। – खाली पेट सुबह 1 ग्लास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को विटमिन सी भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला
Ayurveda

कैंसर के बाद HIV का इलाज मिला: रिसर्च में दावा- वैक्सीन की सिर्फ एक डोज से बीमारी खत्म होगी; जानें कैसे करती है काम

कैंसर के बाद अब वैज्ञानिकों ने HIV/AIDS जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज ढूंढ लिया है। इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स एक ऐसी

Consuming 2 spoons of ghee on an empty stomach everyday will bring terrible changes in the body
Ayurveda

रोज़ खाली पेट 2 चम्मच घी खाने से शरीर में होंगे भयंकर बदलाव

सुबह उठकर खाली पेट सिर्फ 1 चम्मच देसी घी से आपके शरीर को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे, शरीर रहेगा चुस्त-दुरुस्तहेल्दी रहने के लिए